बाल-कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाल-कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 मार्च 2010

घुड़सवार कुत्ता

एक था कुत्ता,
नाम था रॉकी,
बनना चाहे
बढ़िया जाकी।

मिला उसे एक
सरपट घोड़ा,
चढ़ा पीठ पर
मारा कोड़ा।


ले कर उसको
घोड़ा दौड़ा,
तब ही उसने
घोड़ा मोड़ा।

मुड़ कर घोड़ा
संभल न पाया,
कूकर जी को
वहीँ गिराया।

गिरते ही -
कुत्ता घबराया,
फिर न शौक
उसे चर्राया।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2009

नटखट चूहा

आया घर में
चूहा नटखट,
बिल्ली दौड़ी
झटपट झटपट।


चूहा बोला
बिल्ली मौसी,
तेरे पीछे
कुत्ता जौसी।

बिल्ली ने तब
नज़र घुमाई,
कहीं न कुत्ता
दिया दिखाई।

चूहे ने झट
दौड़ लगायी,
बिल्ली उसको
पकड़ न पाई।